सत्य का सामना / पाकिस्तान में आई भयंकर बाढ़ से पूरे हाहाकार मचा हुआ है करीब 650 लोग मारे गए हैं और 880 लोग घायल हुए है पुणे जिले में 123 और पंजाब प्रांत में 160 लोग मारे गए है मरने वालों की संख्या और अधिक बढ़ सकती है, 14 से 16 अगस्त तक 344 लोग मारे गए है वहीं खैबर पख्तूनख्वा में करीब 328 लोग मारे गए है और कम से कम करीब 500 मवेशी भी बाढ़ का शिकार हुए है…

बाढ़ में बह गए सरकारी स्कूल
शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने न्यूज एजेंसी डॉन को बताया कि स्कूलों की इमारतों को हुए नुकसान में और इजाफा होगा। भारी बारिश और अचानक आई बाढ़ के कारण दीर लोअर में सबसे ज़्यादा 17 सरकारी प्राथमिक विद्यालय बह गए हैं। वहीं शांगला में 8 प्राथमिक विद्यालय बहे हैं। हरिपुर में सात स्कूलों की इमारतें ढह गईं, जिनमें पांच प्राथमिक और एक-एक माध्यमिक और उच्च विद्यालय शामिल हैं।

