सांगली की सभा में नितेश राणे का विवास्पद बयान ईवीएम मतलब ? आइए जाने…

महाराष्ट्र

 

महाराष्ट्र /सांगली

बीजेपी नेता और महाराष्ट्र सरकार में कैबिनेट मंत्री नितेश राणे ने एक सभा में मुस्लिम समुदाय पर निशाना साधते हुए विवादित टिप्पणी की है. उन्होंने कहा कि हमने ईवीएम के कारण जीते और हम इससे इनकार नहीं करते, लेकिन विरोधी ईवीएम का मतलब समझने में नाकाम रहे हैं…

बीजेपी नेता ने सांगली में हिंदू गर्जना सभा में बोलते हुए कहा कि हम ईवीएम की वजह से चुनाव जीते हैं और हमने इस बात से कभी इनकार नहीं किया है, पर विपक्ष ईवीएम के मीनिंग को समझने में नाकाम रहा. इसका मतलब है एवरी वोट अगेंस्ट मुल्ला. आप जानते हैं कि हमारे विरोधी ईवीएम को लेकर किस तरह चिल्लाते हैं. वे इस बात को पचा नहीं पा रहे हैं कि कैसे हिंदू एकजुट होकर हिंदुओं को वोट दे रहे हैं. वे हमेशा ईवीएम को दोष देते हैं. वे ईवीएम का मतलब नहीं समझते. उन्हें यह समझ में नहीं आ रहा कि हाल के चुनावों में हिंदुओं ने किस संदर्भ में मतदान किया. ईवीएम का मतलब है हर वोट मुल्ला के खिलाफ. इसलिए हम गर्व से कह रहे हैं कि हमने ईवीएम के कारण चुना है और हम तीन विधायक यहां बैठे हैं. इसे तोड़ कर ठोक दो….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *