मुम्बई के अंधेरी में एयर इंडिया के पायलट की लाश मिली , पुलिस ने कथित बॉयफ्रेंड को किया गिरफ्तार…

मुंबई महाराष्ट्र

 

 

 

सत्य का सामना /मुंबई/मुम्बई के अंधेरी में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक फ्लैट से एक एयर इंडिया के पायलट की मृत अवस्था में लाश मिली। पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में कथित बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार किया है । मिली जानकारी के अनुसार मृतक पायलट का नाम श्रृष्टि तुली है उनकी उम्र 25 साल है सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कोर्ट ने आरोपी आदित्य पंडित को पुलिस हिरासत में लेकर न्यायिक रिमांड में जेल भेज दीया है । लड़की के परिवार वाले की ओर शिकायत दर्ज की गई है ।

 

 

श्रृष्टि के परिवार वालों ने पुलिस से यह शिकायत की है की आदित्य उससे हमेशा प्रताड़ित करता रहता था अक्सर आए दिन दोनो में हमेशा झगड़ा होता रहता था जिससे हमेशा श्रृष्टि परेशान रहती थीं। इससे तंग आकर ही उसने आत्महत्या जैसे बड़ा कदम उठाया है । वहीं पुलिस ने आदित्य पंडित पर आत्महत्या के उकसाने के आरोप में धारा 306 के अंतर्गत मामला दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दीया है …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *