एशिया कप -भारत ने पाक गेंदबाज़ों की हेकड़ी निकाली 228 रन से जीता भारत,कोहली -राहुल का ताबड़तोड़ शतक कुलदीप की फ़िरकी में उलझे पाक बल्लेबाज

खेल जगत

कोलंबो :- सत्य का सामना / भारत ने एशिया कप के मैच में सुपर 4 के मुकाबले में पाकिस्तान को 228 रन के विशाल मार्जिन से हरा दिया है कल परसो बारिश से धुल जाने के बाद मैच दुबारा करीब 4.20 को चालू हुआ कोहली और राहुल दोनों बल्लेबाजी करने उतरे दोनो ने 147 रन से  आगे खेलना चालू किया शुरुवाती कुछ ओवर में दोनो संभल कर खेल रहे थे आंख जम जाने के बाद राहुल ने तेज खेलना चालू किया शादाब खान को राहुल ने अपना शिकार बनाया शादाब की एक गेंद को स्वीप करके चौका मारने के बाद अगले ही ओवर में बढ़ के मिड विकेट पे कलाई के बदौलत एक दर्शनीय छक्का मारा कोहली ने भी हाथ खोलते हुए फ़हीम के अगले ओवर में पॉइन्ट पे चौका लगाया आज जैसे दोनो पाक गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाने के उद्देश्य से आये थे हारिस रऊफ के चोटिल होने से पाकिस्तान वैसे भी काफी निराश था कोहली और ओर राहुल मैदान के चारों ओर मनमाने तरिके से शॉट लगा रहे मिड ऑन के ऊपर से नसीम के गेंद को छक्का लगाकर कोहली ने मेलबोर्न की याद दिला दी जब हारिस राउफ को उन्होंने मिडऑन पर छक्का जड़ा था वही केएल राहुल भी पूरे रंग में नजर आ रहे थे शाहिन की गेंद को स्वीप करके विकेट केपीछे चौका लगया वो देखने लायक था भारत ने 50 ओवर खेलकर 2 विकेट के नुकसान पर 356 का विशाल स्कोर खड़ा किया

कोहली ने लगाया अपना 47वा शतक सबसे तेज 13000 रन बनाने पहले भारतीय बने

वही कोहली के अब 47 शतक हो गए यह तक पहुँचने के लिए कोहली 267 परिया खेली है वही सचिन ने 49 शतक बनाये थे जिसमें उन्होंने452 इनिंग खेली वही रिकी पोटिंग  ने 30 शतक बनाने के लिए 365 इनिंग लिया और वही  रोहित ने 30 शतक बनाने के लिए 240 इनिंग खेली हैप्रेमदासा स्टेडियम कोहली का प्रिय मैदान ने यहाँ अब तक कोहली ने 4 शतक लगाए है

357 रन का पीछा करने आई पाक टीम शुरू से दबाव में थी बुमराह ओर सिराज की आग उगलती गेंदों को फ़ख्र जम्मान ओर इमाम उल हक के पास कोई जवाब नही था बुमराह दोनो ओर से स्विंग करवा रहे थे आलम यह था कि फ़ख्र जमां 15 गेंद खेलकर 1 रन भी नही बना पाए थे फ़ख्र को देख कर इमाम दबाब में आ गए और बुमराह की बाहर निकलती गेंद को छेड़ बैठे स्लिप में तैनात बैठे शुभमन ने बहुत ही आराम से कैच कर इमाम को चलता किया अब आये दुनिया के नम्बर 1 बल्लेबाज़ बाबर आजम लेकिन आज बाबर उस रंग में नही दिख रहे थे बुमराह ने बाबर को काफी परेशान किया उधर फ़ख्र भी कुछ खास नही कर रहे थे रन तेज गेंदबाज को मदद देझ रोहित ने पंड्या को गेंदबाजी के लिए बुलाया और पंड्या में एक गेंद डाली जिसे बाबर समझ नही पाए ओर गेंद उनका स्टंप ले उड़ी बाबर 10 रन बनाके चलते बने आबि बोर्ड पे 43 रन ही बने थे कि रिजवान आये रोहित ने शार्दुल को गेंदबाज़ी के लिए बुलाया शार्दुल की नकल गेंद को रिजवान समझ नही पाए और राहुल को कैच दे बैठे और 2 रन बनाकर चलते बने अब 47 रन पर पाक के 3 विकेट हो गए थे अब नए नवेले बल्लेबाज़ सलमान आये वह भी जल्दी पेवेलियन लौटे..

कुछ देर बारिश आने के बाद जब खेल शुरू हुआ तो रोहित ने कुलदीप को बुलाया आते ही कुलदीप ने एक फ्लिपर फेकि ओर फ़ख्र जमां बोल्ड हो गए अब पाकिस्तान के 4 विकेट हो गए थे कुलदीप की फिरकी को पाक बल्लेबाज समझ नही पाए और चाचू ने नाम से मशहूर इफ्तिकार में कुलदीप को कैच दे बैठे ओर पाक बल्लेबाज़ गया राम आया राम की तर्ज पर आउट होते गए नसीम ओर हारिस रऊफ चोट की वजह से खेल नई पाए और पाक की टीम 128 रन ही बना सकी इस तरह पाक टीम 228 रन से मैच हार हार गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *