SA20 league: दूसरे क्वालीफायर में सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने पर्ल रॉयल को 8 विकेट से हराया, कल फाइनल में मुंबई केपटाउन से होगी खिताबी भिड़ंत..

खेल जगत

सेंचुरियन/सत्य का सामना/ सेंचुरियन में खेलें गए SA20 लीग के दूसरे क्वालीफायर मैच में सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने पर्ल रायल को हराते हुए फाइनल में जगह बना ली है ।

टास जीत कर पर्ल रॉयल ने पहले बल्लेबाज़ी करने का फ़ैसला किया और 4 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए जिसमें हैरमैन ने शानदार प्रदर्शन करते हुऐ 53 गेंद पे 83 रन बनाएं जिसमें 8 चौके और तीन गगनचुंबी छक्के शामिल थे प्रिटोरिस ने भी 59 रन की उपयोगी पारी खेली, फेलहुकवायो ने भी आखिरी ओवरों में अपने हाथ दिखाए……..

लक्ष्य का पीछा करनी उतरी सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने शुरू से ही मैच में दबदबा कायम रखा हुआ था , पुरे टूर्नामेंट में फार्म से जूझ रहे टी जर्जी ने 78 और हारमैन ने 69 रन की जुझारू पारी खेलते हुए टीम को फाइनल में पहुंचाया, जहा उसका मुकाबला मुबई केपटाउन से कल होगा….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *