कोलंबो:- सत्य का सामना/ श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच एशिया कप सुपर 4 के मैच में मेजबान टीम श्रीलंका ने बांग्लादेश को 21 रन से हरा दिया है टॉस जीत के मेहमान टीम ने श्रीलंका को बैटिंग के लिये आमंत्रित किया था श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पूरे 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान में 257 रन बनाए थे जिसमें सबसे ज्यादा रन 93 समरविक्रमा ने बनाये थे वही कुसल मेंडिस ने 50 रन का योगदान दिया कप्तान दासुन शनाका ने 24 रन की उपयोगी पारी खेली थी । बांग्लादेश की ओर से सबसे ज्यादा विकेट हसन महमूद को मिला उसने 3 विकेट लिए वही तस्कीन अहमद और शोरूफुल इस्लाम को दो दो विकेट मिला…
258 रनों के पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम की शुरुआत जबरदस्त रही नईम ओर मेंहदी हसन ने पहले विकेट के लिये 55 रन जोड़े श्रीलंका को पहला विकेट कप्तान शनाका ने दिलवाया मिडविकेट के ऊपर से छक्का मारने के प्रयास में मेंहदी हसन आउट हो गए हसन ने 29 गेंद 28 रन बनाए वही उसके बाद नईम भी शनाका का शिकार बने वह शॉर्ट पिच गेंद को समझ नही पाए और विकेटकीपर को कैच दे बैठे नईम ने 46 गेंद पे 16 रन की धीमी पारी खेली उसके तुरंत बाद ही 15 रनो के अंतराल में शाकिब ओर लिटन दास भी चलते बने साकिब को पथिराना ने अपनी आउटस्विंगर से विकेट के पीछे कैच करवाया और लिटन दास को वेल्लगे ने विकेट के पीछे आउट करवाया दोनों ने क्रमशः 15 ओर 3 रन बनाए ..

धोनी के धुरंधरो ने श्रीलंका को दिलाई जीत
आईपीएल से मथीशा पथिराना ओर महिष तिक्षणा चेन्नई सुपरकिंग्स की ओर से खेलते है वही आज इन दोनो ने मिलकर एकबार फिर से अपने वतन को जीत दिलवा दी है दोनों ने तीन तीन विकेट लिए एक समय जब मुश्फिकुर रहीम और तोहिद हृदय खेल रहे थे तो ऐसा लग रहा था कि बांग्लादेश जीत जाएगा लेकीन जैसे ही कप्तान शनाका ने गेंद तिक्षणा को दी हालांकि बेटिंग के दौरान तिक्षणा को चोट लग गयी थी तब बोलिंग आने के बाद उसे पहले ओर दूसरे स्पेल में अच्छी खासी मार पड़ गयी थी तब मैच आखिरओवर वो बॉलिंग करने आये धाकड़ बल्लेबाज़ हुसैन को पगबाधाआउट क्या फिर खतरनाक लग रहे तोहिद को चलता कर बांग्लादेश के ताबूत में अन्तिम कील ठोक दी रही सही कसर पथिराना ने आखिरी बल्लेबाज को बोल्ड करके कर दी श्रीलंका ने यह मैच 21 रनो से जीत लिया….
