
नई भोर का समारोह है
आज सिन्धु-गर्वित प्राणों में
उमड़ रहा उत्साह
मचल रहा है
नए सृजन के लक्ष्य बिन्दु पर
कवि के मुक्त छन्द-चरणों का
एक नया इतिहास
आज देश ने ली स्वंत्रतता
आज गगन मुस्काया
आज हिमालय हिला
पवन पुलके
सुनहली प्यारी-प्यारी धूप
आज देश की मिट्टी में बल
उर्वर साहस
आज देश के कण-कण
ने ली
स्वतंत्रता की साँस
युग-युग के अवढर योगी की
टूटी आज समाधि
आज देश की आत्मा बदली
न्याय नीति संस्कृति शासन पर
चल न सकेंगे
अब धूमायित-कलुषित पर संकेत
एकत्रित अब कर न सकेंगे ,श्रम का सोना
अर्थ व्यूह रचना के स्वामी
पूंजी के रथ जोत
आज यूनियन जैक नहीं
अब है राष्ट्रीय निशान
लहराओ फहराओ इसको
पूजो-पूजो-पूजो इसको
यह बलिदानों की श्रद्धा है
यह अपमानों का प्रतिशोध
कोटि-कोटि सृष्टा बन्धु
यह सुहाग सिन्दू
छत्तीसगढ़ के प्रदेश वासियों को स्वत्रंत्रता की बधाई शुभकामनाएं – हेमलाल साहू नमो नमो मोर्चा अध्य्क्ष
