रायपुर: सत्य का सामना/ गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार खत्म हो गए है अब सबको इंतजार है रिजल्ट का .. रायपुर ग्रामीण में कुल मतदाताओं की संख्या करीब 3लाख 49000 के आसपास है जिसने पुरुष मतदाता 1लाख 80000 हजार है वही महिला मतदाता की सख्या करीब 1लाख 70000 हजार के आसपास है रायपुर ग्रामीण में मुख्य तौर पे कांग्रेस और भाजपा के बीच ही लड़ाई है ….
एक ओर जहां कांग्रेस से पंकज शर्मा मैदान में है वही भाजपा से मोतीलाल साहू है पंकज शर्मा कांग्रेस के दिग्गज नेता सत्यनारायण शर्मा के पुत्र है वर्तमान में सहकारी बैंक के अध्यक्ष हैै, वहीी मोतीलाल साहू प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष है और साहू समाज के विभिन्न पदों में रहे हैै…
.
अगर हम बात करे तो पंकज शर्मा ने पिछले 5 सालो में विकास के मुद्दे पे जनता से समर्थन मांगा है वही और दूसरी ओर मोतीलाल साहू ने नरेंद्र मोदी के 9 साल और रमन सिंह के 15 सालो के विकास कार्य को सामने रखकर जनता से समर्थन मांगा है .. रायपुर ग्रामीण में वैसे तो जोरदार कांटे की टक्कर है लेकिन कही न कही इस जंग में मोतीलाल साहू आगे नजर आ रहे है एक तो साहू समाज की अधिकता दूसरी ओर उनका सरल, सहज,स्वभाव और उनका जनसंपर्क उन्हे इस चुनावी जंग में आगे ले जा रहा है कुल मिलाकर रायपुर ग्रामीण विधानसभा में कांटे की टक्कर होगी और जीत का आंकड़ा 1500 से 2000 ही होने की संभावना है ..
सत्य का सामना परिणाम की पुष्टि नहीं करता है यह केवल और केवल जनता द्वारा किए गए सर्वे पे आधारित है …
