“रोहित शर्मा अच्छे कप्तान हैं, लेकिन आपको उन्हें अच्छी टीम देनी पड़ेगी. धोनी भी अच्छे कप्तान थे, लेकिन उनके पास अनुभवी खिलाड़ियों वाली अच्छी टीम भी थी. 2011 वर्ल्ड कप में सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, ज़हीर खान और हरभजन सिंह जैसे कई स्टार खिलाड़ी थे.”
धोनी के पास मैच विनर प्लेयर थे आप वर्ल्ड कप के कोई भी मैच उठा के देख लो क्वाटर फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रैना चल गए युवराज़ चले तो बॉलिंग में युवराज ओर अश्विन की गेंदबाज़ी कमाल की थी ..सेमीफाइनल में जहीर ओर नेहरा की गेंदबाज़ी को कौन भूल सकता है और फिर फाइनल में विराट गौतम ओर धोनी की बल्लेबाज़ी को कौन भूल सकता है ..
रोहित के पास आज विराट कोहली, सूर्य कुमार यादव और गिल जैसे बल्लेबाज़ है और बुमराह शमी चहल जैसे गेंदबाज़ है अब यह देखना है कि दबाव और बड़े मैच में कौन कैसा परफार्म करता है
