India vs Bang cricket match: 32 रन बना के अपने ही हम वतन पुजारा को पीछे छोड़ देंगे कोहली..

खेल जगत

भारत बनाम बांग्लादेश सीरीज की तैयारी अब शुरू हो चुकी है। भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान पहले मुकाबले के लिए कर दिया गया है, हालांकि बांग्लादेश की टीम का आना बाकी है। इस बीच सीरीज में विराट कोहली एक बार​ फिर से वापसी करते हुए दिखाई देंगे। नजर इस बात पर भी रहेगी कि क्या सीरीज के दो मैचों में ​कोहली अपने ही साथी चेतेश्वर पुजारा को पीछे छोड़ने में कामयाब हो पाएंगे।

 

सचिन तेंदुलकर ने बनाए हैं भारत बनाम बांग्लादेश टेस्ट में सबसे ज्यादा रन

भारत और बांग्लादेश के बीच जो टेस्ट मैच खेले गए हैं, उसमें दोनों देशों की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर हैं। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ सात टेस्ट मैचों की 9 पारियों में 820 रन बनाए हैं। वहीं भारतीय खिलाड़ियों की बात करें तो दूसरे नंबर पर राहुल द्रविड़ हैं। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 7 टेस्ट मैचों की दस पारियों में 560 रन बनाए हैं। इसके बाद नंबर चेतेश्वर पुजारा का आता है। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 5 मैचों की आठ पारियों में कुल 468 रन बनाए हैं।

विराट कोहली का नंबर उनके बाद आता है। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ अब तक 6 मैचों की 9 पारियों में बल्लेबाजी की है और इस दौरान उनके बल्ले से 437 रन आए हैं। सीरीज के लिए पुजारा चुने नहीं गए हैं, लेकिन कोहली टीम में हैं। ऐसे में कोहली को पुजारा को पीछे करने के लिए 32 रनों की जरूरत होगी। कोहली अगर अच्छे फार्म में हुए तो पहले टेस्ट की पहली ही पारी में वे पुजारा से आगे निकल जाएंगे। नहीं तो दूसरी पारी में तो वे ऐसा कर सकते है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *