नई दिल्लीः पूर्व भारतीय कप्तान और मुख्य कोच राहुल द्रविड़ की कार का मंगलवार को एक पिकअप ऑटो से टक्कर हो गई। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि लोडिंग ऑटो के ड्राइवर के साथ बहस करते हुए नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह घटना मंगलवार शाम को हुई थी।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि ऑटो की टक्कर के बाद राहुल द्रविड़ अपनी कार से उतरे और उसे जांचा। इस दौरान द्रविड़ और ऑटो चालक के बीच थोड़ी बहस भी हुई। हालांकि, मामला इतना बड़ा नहीं था कि पुलिस केस दर्ज किया जाए। इसलिए, किसी भी पक्ष ने शिकायत दर्ज नहीं कराई। वीडियो में साफ दिख रहा है कि टक्कर बहुत जोरदार नहीं थी। राहुल द्रविड़ को वैसे तो शांत स्वभाव के लिए जाना जाता है लेकिन कार में टक्कर लगने के बाद उन्हें भी गुस्सा आ गया।
