मेष राशि :- आज आप ऊर्जा से लबरेज रहेंगे।कार्यक्षेत्र में आपकी नेतृत्व क्षमता की सराहना होगी।पुराने अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं।हनुमान चालीसा का पाठ करें।
वृषभ राशि :- आर्थिक रूप से आज का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है।फिजूलखर्ची से बचें।परिवार के साथ तालमेल बिठाने की जरूरत है।मंदिर में मिश्री का दान करें।
मिथुन राशि :- आज आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा।कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ बहस हो सकती है।शाम तक कोई अच्छी खबर मिल सकती है।पक्षियों को दाना डालें।
कर्क राशि :- आज का दिन सुख-सुविधाओं में वृद्धि वाला है।भूमि या वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं।माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।चंदन का तिलक लगाएं।
सिंह राशि :- आपका आत्मविश्वास सातवें आसमान पर रहेगा।व्यापार में नए अनुबंध मिल सकते हैं।यात्रा के योग हैं जो लाभकारी सिद्ध होगी।सूर्य देव को अर्घ्य दें।
कन्या राशि :- आज निवेश करने से बचें।पुराने मित्रों से मुलाकात मन को प्रसन्न करेगी।छात्र वर्ग को अधिक मेहनत की आवश्यकता है।गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।
तुला राशि :- रिश्तों के लिहाज से आज का दिन बेहतरीन है।जीवनसाथी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।नौकरी में प्रमोशन की संभावना है।लक्ष्मी जी की पूजा करें।
वृश्चिक राशि :- विरोधियों से सावधान रहें।गुप्त शत्रु आपकी छवि बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं।स्वास्थ्य में सुधार महसूस होगा।किसी गरीब को भोजन कराएं।
धनु राशि :- रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।आज आप काफी रोमांटिक महसूस करेंगे।विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
मकर राशि :- कार्यभार की अधिकता रहेगी,जिससे थकान महसूस हो सकती है।घर में शांति बनाए रखने के लिए धैर्य से काम लें।शनि देव के सामने तेल का दीपक जलाएं।
कुंभ राशि :- पराक्रम और साहस में वृद्धि होगी।छोटे भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त होगा।समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं।
मीन राशि :- आज आय में बढ़ोतरी के योग हैं।वाणी में मधुरता रहेगी,जिससे बिगड़े काम भी बन जाएंगे।परिवार में कोई उत्सव हो सकता है।केले के वृक्ष की पूजा करें।
