खाड़ी देशों में युद्ध के चलते पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा, आम जनता की जेब पर बढ़ा बोझ….

खबरें आज की

न्यूज़ नेटवर्क। सत्य का सामना।खाड़ी देशों में युद्ध के चलते एवं अन्तर्राष्ट्रीय तेल की कीमतों में उछाल के चलते पेट्रोल और डीज़ल के दामों में बढ़ोतरी हुई है….

 

 

देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी देखने को मिली है। तेल कंपनियों द्वारा बढ़ाए गए नए दामों के बाद आम लोगों की चिंता बढ़ गई है। बढ़ती महंगाई के बीच ईंधन की कीमतों में इजाफा सीधे तौर पर आम आदमी की जेब पर असर डाल रहा है।

 

नई दरें लागू होने के बाद कई शहरों में पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसका असर अब रोजमर्रा की चीजों पर भी पड़ सकता है, क्योंकि ट्रांसपोर्ट महंगा होने से खाद्य पदार्थों और जरूरी सामानों की कीमतें भी बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

 

वाहन चालकों का कहना है कि पहले से ही महंगाई की मार झेल रही जनता के लिए यह बढ़ोतरी बड़ी परेशानी बन सकती है। वहीं विपक्ष ने भी सरकार पर निशाना साधते हुए कीमतों को कम करने की मांग की है।

 

रायपुर में पेट्रोल ₹ 103.56 से ₹104.14 प्रति लीटर

डीजल : ₹96.48 से 96.55 प्रति लीटर

 

 

**“सत्य का सामना न्यूज़”**

निडर • निर्भीक • निष्पक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *