अंतरराष्ट्रीय खबरें: मिडिल ईस्ट में युद्ध के साये के बीच ईरान की अमेरिकन कम्पनियों को धमकी….

अंतरराष्ट्रीय ख़बरें

न्यूज़ नेटवर्क। सत्य का सामना। मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच ईरान ने अमेरिकन कंपनी पे हमला करने की धमकी दी है…

 

 

 

टेक कंपनियों को निशाना बनाने की धमकी

 

बता दें कि युद्ध के बीच ईरान ने खाड़ी देशों में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमला किया है. अब यूएस की टेक कंपनियों को भी निशाना बनाने की तैयारी में है. ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) ने मंगलवार (31 मार्च 2026) को अमेरिका की 18 कंपनियों पर हमले की चेतावनी दी, जिसमें गूगल, माइक्रोसॉफ्ट भी शामिल है. ईरान की इस धमकी ने अब कॉर्पोरेट ठिकानों को भी असुरक्षित कर दिया है.

 

IRGC ने अपने बयान में कहा, ईरान में हर हत्या के बदले वह इन टेक कंपनियों की संबंधित यूनिट को नष्ट कर दिया जाएगा. इसमें 18 अमेरिकी कंपनियों के नाम शामिल थे, जिन पर कथित तौर पर अधिकारियों की हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया गया. आईआरजीसी ने इन टेक कंपनियों में काम कर रहे कर्मचारियों को यह भी सलाह दी कि अगर वह अपनी जान बचाना चाहते हैं तो फौरन अपने कार्यस्थल को छोड़ दें.

 

 

अमेरिकी टेक कंपनियों को निशाना बनाने की ईरान की ओर से दी गई धमकियों पर यूएस ने पलटवार किया है. व्हाइट हाउस का यह बयान ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) की उस चेतावनी के जवाब में आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर और ईरानी नेताओं की हत्या की गई तो वे अमेरिकी टेक कंपनियों को निशाना बनाएंगे. जिसमें गूगल, माइक्रोसॉफ्ट भी शामिल है..

 

 

 

Apple-Google समेत 18 कंपनियां निशाने पर

 

IRGC ने खाड़ी देशों में 18 अमेरिकी कंपनियों को निशाना बनाने की चेतावनी दी है. इन कंपनियों में सिस्को, एचपी, इंटेल, ओरेकल, माइक्रोसॉफ्ट, एपल, गूगल, मेटा, आईबीएम, डेल, पालेंटिर, एनवीडिया, जेपी मॉर्गन, टेस्ला, जनरल इलेक्ट्रिक, स्पायर सॉल्यूशंस, जी42 और बोइंग शामिल हैं. ईरान के मुताबिक ये कंपनियां इजरायल और अमेरिका की सैन्य और खुफिया एजेंसियों की मदद करती हैं. ईरान ने इन कंपनियों को अपने साइबर हमलों के लिए जिम्मेदार ठहराया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *