नई दिल्ली / न्यूज़ नेटवर्क / सत्य का सामना / इंडियन आइडल 3 के विनर रहे प्रशांत तमांग ने महज 43 वर्ष की उम्र में दुनियां को अलविदा कह दिया है। प्रशांत का हार्ट अटैक से निधन हो गया है। सीने में दर्द उठने वजह से उन्हें दिल्ली के हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था जहाँ सिंगर ने दम तोड़ दिया..

जीता इंडियन आइडल का खिताब
2007 में ‘इंडियन आइडल सीजन 3’ के लिए ऑडिशन देने के बाद, उनके जीवन ने एक नया मोड़ लिया। यह शो जीतकर उन्होंने भारत और विदेशों में लाखों दर्शकों का दिल जीता।
‘बैटल ऑफ गलवान’ में आने वाले थे नजर
प्रशांत तमांग बेहतरीन सिंगर ही नहीं, बल्कि शानदार एक्टर भी थे। उन्होंने नेपाली फिल्म ‘गोरखा पलटन’ में अभिनय किया था, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। इसके बाद वह इंडियन वेब सीरीज ‘पाताल लोक’ सीजन 2 में भी नजर आए। इसके अलावा प्रशांत सलमान खान की फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ में भी नजर आने वाले थे।
सर्दी में क्यों होते हैं ज्यादा हार्ट अटैक?
सर्दियों में हार्ट के लिए कुछ छिपे हुए खतरे होते हैं, जिन्हें लोग अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं. साल 2024 में प्रकाशित एक स्टडी के मुताबिक, कड़ाके की ठंड या फिर अचानक ठंड बढ़ने से हार्ट अटैक का जोखिम काफी बढ़ जाता है. हैरानी की बात यह है कि यह खतरा ठंड शुरू होते ही नहीं आता, बल्कि तापमान गिरने के 2 से 6 दिन बाद सबसे ज्यादा होता है. आंकड़े बताते हैं कि हर साल क्रिसमस और न्यू ईयर के आसपास हार्ट अटैक और दिल से जुड़ी मौतों के मामले सबसे ज्यादा सामने आते हैं. यह सिर्फ संयोग नहीं है. ठंडा मौसम, छुट्टियों के दौरान लाइफस्टाइल में बदलाव और शरीर पर पड़ने वाला अतिरिक्त दबाव ये सभी मिलकर दिल पर भारी असर डालते है..
क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. नवीन अग्रवाल के मुताबिक, सर्दियों में शरीर ठंड के हिसाब से खुद को ढालने की कोशिश करता है. इस दौरान ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है, खून ज्यादा गाढ़ा हो सकता है और नसों में बदलाव आते हैं, जिससे हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है. उन्होंने सोशल मीडिया पर इसको लेकर एक वीडियो शेयर करके इसके बारे में बताया था कि आखिर वे कौन से कारण होते हैं, जिनके चलते सर्दियों के मौसम में हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है
