कर्नाटक ( उडुपी) /डिजिटल डेस्क / सत्य का सामना / प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी आज कर्नाटक और गोवा के दौरे में रहेंगे। इस दौरान वो कर्नाटक के उडुपी में श्रीकृष्ण मठ के लक्षकंठ गीतापरायण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद गोवा के श्री संस्थान गोकर्ण पर्तगाली जीवोत्तम मठ के 550वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस अवसर पर उनके साथ राज्यपाल थावरचंद गहलोत, केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी एवं मंत्री बृहती सुरेश भी शामिल होंगे….

गोवा में भगवान श्रीराम की प्रतिमा का करेंगे अनावरण
इसके बाद पीएम मोदी गोवा का दौरा करेंगे. जहां वे भगवान श्रीराम की 77 फुट ऊंची कांस्य प्रतिमा का अनावरण करेंगे. यह अनावरण श्री संस्थान गोकर्ण पर्तगाली जीवोत्तम मठ के 550वें स्थापना दिवस समारोह के दौरान किया जाएगा. इसके बाद वे एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे..
छत्तीसगढ़ आएंगे पीएम मोदी
छत्तीसगढ़ रायपुर में आज से DGP -IGP कॉन्फ्रेंस की शुरुआत हो रही है, इसमें शामिल होने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जी पहुंच चुके है। आज शाम पीएम मोदी जी भी रायपुर पहुंचेंगे और कार्यक्रम में शरीक होंगे..

कई मायनों में खास है PM का दौरा
पीएम मोदी का छत्तीसगढ़ प्रवास और तीन दिनों तक यहां ठहरना कई मायनों में बेहद खास माना जा रहा है.प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने डीजीपी आईजीपी वार्षिक सम्मेलन में निरंतर गहरी रुचि दिखाई है, और स्पष्ट चर्चाओं को प्रोत्साहित किया है. उन्होंने एक ऐसा माहौल तैयार किया है जहां पुलिस व्यवस्था पर नए विचार उभर सकें. व्यावसायिक सत्र, विस्तृत बातचीत और विषयगत चर्चाएं प्रतिभागियों को महत्वपूर्ण आंतरिक सुरक्षा और नीतिगत मामलों पर सीधे प्रधानमंत्री के साथ अपने विचार साझा करने का अवसर प्रदान करती हैं. छत्तीसगढ़ में हो रहा यह सम्मेलन अपने आप में बेहद खास है.
