फ़िल्मी दुनियां : रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने की गुपचुप रूप से सगाई…

इंटरटेनमेंट

एंटरटेनमेंट डेस्क, सत्य का सामना। रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ग्लैमर वर्ल्ड के सबसे चर्चित स्टार कपल्स में से एक हैं। यूं तो दोनों ने कभी भी अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल नहीं किया है, लेकिन उनका प्यार लाख छुपाए नहीं छुपता है। दोनों कभी साथ में किसी फंक्शन को अटेंड करते हुए स्पॉट होते हैं तो कभी वेकेशन पर। कई बार तो रश्मिका को विजय के टी-शर्ट और कैप पहने हुए भी देखा गया है।

 

Image source : social media

 

 रश्मिका-विजय ने की सगाई

ऐसा हम नहीं, बल्कि फिल्मी गलियारों में चल रही अफवाह कह रही है। मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा (Rashmika Mandanna and Vijay Deverakonda Engagement) ने गुपचुप तरीके से सगाई कर ली है। कपल ने बिना किसी शोर शराबे के करीबी दोस्त और परिवार की मौजूदगी में एक प्राइवेट सेरेमनी होस्ट की और एक-दूसरे के साथ जिंदगी भर साथ निभाने का वादा करते हुए सगाई की अंगूठी पहनाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *