“राजा साब” के ओपनिंग सुनामी के बावजूद भी “धुरंधर” बिखेर रही जलवा..

इंटरटेनमेंट खबरें आज की

मुंबई / इंटरटेनमेंट डेस्क / सत्य का सामना / रिबेल स्टार प्रभास की : राजा साब ” थिएटर में रिलीज़ हो गई है रिलीज़ के पहले दिन ही फ़िल्म ने करीब 100 करोड़ की ओपनिंग ली लेकिन दूसरे ही दिन फ़िल्म धड़ाम से निचे गिरी, कमजोर कहानी, और दर्शकों के मिले जुले प्रतिक्रिया से फ़िल्म का दूसरे दिन का प्रदर्शन कमजोर रहा…

 

 

वही आदित्य धर की ” धुरंधर लगातार 38 दिनों से सिनेमाघरों में टिकी हुई है और हर दिन जोरदार प्रदर्शन कर रही है। ” धुरंधर ने बता दिया की दमदार कहानी, जोरदार अभिनय और दर्शकों के प्यार से किसी भी बड़ी फ़िल्म का मजबूती से सामना कर सकते है। धुरंधर का बॉक्स ऑफिस में भले ही प्रदर्शन अब सिंगल डिजिट में हो लेकिन लेकिन विकेंड पे अब भी मजबूत पकड़ बनी हुई है। छठवे विकेंड में 69% की उछाल और 850 करोड़ का आकड़ा क्रॉस करना इसे साल 2025 की सबसे सुपर हिट फ़िल्म का तमगा दिलवाने के लिए काफ़ी है…

 

 

प्रभास के स्टारडम के बावजूद भी “धुरंधर” का थिएटर में डटे रहना यह दिखाता है कि बॉक्स ऑफिस में असली जीत ओपनिंग की नहीं बल्कि लगातार डटे रहने की होती है अब देखना दिलचस्प होगा की आने वाले दिनों में धुरंधर की रफ्तार को कौन सी फिल्म रोक पाती है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *