राजधानी रायपुर / न्यूज़ नेटवर्क / सत्य का सामना / मोवा क्षेत्र में मामूली विवाद में ब्लेड से युवक पे हमले का मामला सामने आया है। घटना सामुदायिक स्वास्थ केंद्र के क्षेत्र का है जहाँ दो चचेरे भाई आपस में बैठ के बात कर रहे थे तभी तीन युवक वहाँ पहुँचे और और पुरानी रंजिश को लेकर विवाद शुरू हुआ।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना रात करीब 9.30 बजे का है जब सूरज अपने चचेरे भाई किशन के साथ बैठा हुआ था, तभी पंकज, दीपक और मोहित तीनो वहां पहुँचे और किशन साहू के साथ मारपीट और गाली गलौच करने लगे जब विवाद और बड़ा तो युवकों ने किशन साहू के गले पे ब्लेड से हमला कर दिया बीच बचाव करने आये सूरज पे भी ब्लेड से घायल कर दिया गया। घटना के बाद दोनों युवकों को स्वास्थ केंद्र में उपचार के लिए ले जाया गया..
