मुंबई / इंटरटेनमेंट डेस्क /साउथ सुपरस्टार यश के 40वां बर्थडे के मौक़े पर टॉक्सिक का खतरनाक टीजर रिलीज हो गया है. 2.51 मिनट के टॉक्सिक के टीजर ने कहर ढा दिया है. टीजर यश की एंट्री को लेकर तैयार किया है, जो बहुत ही धमाकेदार है. टीजर इतना खतरनाक और बवालिया है कि अब बॉक्स ऑफिस पर तबाही होने से कोई नहीं रोक सकता है.

डायरेक्टर गीतू मोहनदास ने यश को बतौर राया जिस तरह से इंट्रोड्यूस किया है वो बताया भी नहीं जा सकता है, लेकिन यश ने भी दिखा दिया कि वो भी किसी धुरंधर से कम नहीं हैं. यश स्टारर फिल्म टॉक्सिक से अभी तक पांच एक्ट्रेस नयनतारा, कियारा आडवाणी, रुक्मिणी वसंत, तारा सुतारिया और हुमा कुरैशी का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी हो चुका है. गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी फिल्म टॉक्सिक साल 2026 की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है. 19 मार्च को थिएटर में टॉक्सिक और रणवीर सिंह की धुरंधर 2 एक साथ भिड़ने जा रही है..
