
स्पोर्ट्स डेस्क / न्यूज़ नेटवर्क / सत्य का सामना / आईसीसी (ICC) ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB ) के मांग को सिरे से खारिज करते हुए चेतावनी दी है और कहाँ है आईसीसी के नियमों के मुताबिक बांग्लादेश के पुरे मैच भारत में होंगे वर्ना उन्हें टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ेगा।

बता दे की बांग्लादेश में कट्टरपंथीयों द्वारा हिन्दुओं और ईसाईयों में लगातार हमले किये गए जिससे तीन हिदुओ और कई अल्पसंख्यक नागरिकों की मौत हुई। बांग्लादेश में हुए व्याप्त हिंसा को देखते हुए बीसीसीआई के निर्देश पे कोलकाता नाईट राइडर्स(KKR) ने बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिज़ूर रहमान को रिलीज कर दिया।
क्या थी मांग
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी से यह मांग की थी की भारत में होने वाले उनके सभी मैच श्रीलंका में शिफ्ट किया जाये। आईसीसी ने मांग को सिरे से खारिज करते हुए कहाँ की नियमों के अनुसार तय जगहों पे ही मैच खेले जायेंगे, अगर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ऐसा नहीं नहीं करती है तो दूसरी टीमों का मौका दिया जायेगा….
