इंटरटेनमेंट डेस्क / सत्य का सामना / आदित्य धऱ द्वारा निर्देशित “धुरंधर ” नित प्रतिदिन बॉक्स ऑफिस में सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। फ़िल्म के किरदार और गाने लोगो के जुबान पे है। खबर खबर लिखें जाने तक फ़िल्म ने अब तक दुनियांभर में 1164 करोड़ और भारत में 784 करोड़ रूपये की कमाई कर ली है। फ़िल्म की सफलता को देखते हुए लद्दाख सरकार ने टैक्स फ्री करने का फैसला किया है…

लद्दाख के गवर्नर ने की घोषणा
लद्दाख में कर-मुक्त घोषित कर दिया गया है। लद्दाख के उपराज्यपाल कार्यालय ने सोशल मीडिया पर एक आधिकारिक पोस्ट के माध्यम से इसकी घोषणा की। धुरंधर को अब केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में टैक्स-फ्री कर दिया गया है। लद्दाख के लेफ्टिनेंट गवर्नर कविंदर गुप्ता ने इसकी घोषणा की है। लद्दाख की स्थानीय सरकार भी फिल्म की लोकप्रियता और सिनेमाई महत्व को मान्यता दे रही है।

क्यों की गई टैक्स फ्री?
पोस्ट में लिखा था,”उपराज्यपाल कविंदरगुप्ता ने बॉलीवुड फिल्म ‘धुरंधर’ को केंद्र शासित प्रदेश #लद्दाख में कर-मुक्त घोषित किया है। इस क्षेत्र में व्यापक रूप से फिल्माई गई यह फिल्म लद्दाख के मनमोहक दृश्यों को दर्शाती है, जो फिल्म निर्माताओं के लिए मजबूत समर्थन का संकेत है और केंद्र शासित प्रदेश को एक पसंदीदा शहर के रूप में उभरने के प्रयासों को बल देती है।” यह घोषणा न केवल फिल्म इंडस्ट्री को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से की गई है, बल्कि इससे लद्दाख में पर्यटन और स्थानीय रोजगार को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
