राजधानी रायपुर / न्यूज़ नेटवर्क / सत्य का सामना / रेत के अवैध उत्खनन को रोकने के लिए खनिज विभाग के अफसरों ने अपनी कमर कस ली है। जहाँ जहाँ से अवैध उत्खनन की खबरे आ रही है वहां वहां अफसर छापे मार रहे है कार्यवाही कर रहे है। उच्च अधिकारियो के निर्देशानुसार कर्मचारी टीम बनाकर रात में छापे मारकर कार्यवाही करते हुए पिछले पांच दिनों से रेत से भरी 22 हाईवा जब्त की है । इन सभी गाड़ियों में अवैध रूप से रेत का परिवहन किया जा रहा था। जिला खनिज अधिकारियो को आरंग, अभनपुर, मंदिर हसोद एवं नवा रायपुर से लगातार शिकायत आ रही थी…

वाहन को राजसात कर, कर रहे FIR की कार्यवाही
रेत और मुरुम का अवैध खनन करने वाले जितनी भी गाड़िया जब्त की गई उनसे अब तक करीब 22 लाख रूपये का जुर्माना वसुला गया है। और उन अवैध खनन करने गाड़ियों के मालिकों को यह निर्देश दिया गया है बार बार अवैध खनन करते हुए पाए गए तो गाड़िया तो राजसात की जाएगी, मालिकों के खिलाफ FIR भी दर्ज करवाया जायेगा….
जाँच लगातार जारी
उपसंचालक खनिज विभाग राजेश मालवे के अनुसार रेत की सरकारी कीमत तय है, आम जनों को सही कीमत में रेत मिले इसके लिए विभाग द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही हैं और जो भी आवश्यकत कदम होंगे वो उठाये जायेंगे।
