भारत नेपाल बॉर्डर/ऑपरेशन सिंदूर के बाद बौखलाया पाकिस्तान अब नेपाल के रास्ते बांग्लादेशी और पाकिस्तानी संदिग्धों को भारत मे भेजने की फिराक में जुट गया है, ताकि भारत में बड़ी घटना को अंजाम दिया जा सके। सशस्त्र सीमा बल को मिले आउटपुट के मद्देनजर भारत-नेपाल की सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

भारत-नेपाल के बीच 1751 किलोमीटर की खुली सीमा रेखा न सिर्फ तस्करों के लिए बल्कि आतंकवादियों और घुसपैठियों के लिए भी मुफीद साबित होती रही है। इस पूरी सीमा में उत्तर प्रदेश की 560 किलोमीटर की सीमा अति संवेदनशील है। इस समय पूरी सीमा पर अलर्ट जारी कर दिया गया है, क्योंकि सीमा सुरक्षा बल (एसएसबी) को ऐसी सूचनाएं मिल रही हैं कि कुछ पाकिस्तानी और बंगलादेसी नेपाल के रास्ते भारत में घुसने का प्रयास कर सकते हैं।
बांग्लादेश-पाकिस्तान की साजिश
42वीं बटालियन के कमांडेंट गंगा सिंह उदावत ने बताया कि मुझे ऐसी सूचना मिली है कि 35 से 37 लोग हैं, जो नेपाल के रास्ते भारत मे घुसने की कोशिश कर रहे हैं। वह सभी बांग्लादेश से नेपाल पहुंच चुके हैं। वह भारत और नेपाल की खुली सीमा का फायदा उठाते हुए भारत मे घुसने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए हमने सीमा पर चौकसी बढ़ा दी है। इसमें से 10 बांग्लादेश बताए जा रहे है और 25 से 27 पकिस्तानी होने की संभावना है।
