बिहार /सीतामढ़ी /सत्य का सामना / बिहार के सीतामढ़ी जिले से एक सनसनीखेज खबर निकल कर बाहर आई है। जिससे सरकार, प्रशासन और आमजनता परेशान है। जिले में HIV विस्फोट हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक जिले में HIV पॉजिटिव मरीजों की संख्या 7400 से ज्यादा पहुंच गई है। यह आंकड़े काफ़ी चौकाने वाले है। इस खबर से स्वास्थ विभाग में हड़कंप मच गया है।

मीडिया रिपोर्ट में यह भी कहा जा रहा है कि इनमें 400 से ज्यादा नाबालिग बच्चे भी शामिल हैं। सीतामढ़ी में एचआईवी की स्थिति विस्फोट क्यों है? इसपर एक न्यूज चैनल से बातचीत करते हुए सदर अस्पताल के मेडिकल अफसर डॉक्टर हसीन अख्तर ने कहा कि ऐसी स्थिति इसलिए है क्योंकि हमारे यहां माइग्रेट लोगों की संख्या बहुत ज्यादा है जो दिल्ली, मुंबई या बाहर कहीं और कमाते हैं।
सीतामढ़ी के एआरटी सेंटर से हर महीने 5000 मरीजों को फिलहाल दवा दी जा रही है जबकि बाकी बचे मरीज बिहार से बाहर अपना इलाज करवा रहे हैं। डॉक्टर हसीन अख्तर ने मीडिया से बातचीत में कहा, ‘जितने भी हमारे पॉजिटिव मरीज हैं वो निगेटिव से शादी ना करें। बता दें कि सरकार एड्स से बचाव को लेकर काफी पहले से ही जागरुकता अभियान चला रही है बावजूद इसके सीतामढ़ी में एचआईवी मरीजों की बढ़ती संख्या बेहद हैरान करने वाली है।
माना जा रहा है कि बच्चों में यह संक्रमण उनके माता-पिता से मिला है। बहरहाल अब यहां प्रशासन ने जिला अस्पताल के एआरटी सेंटर के जरिए विभिन्न जगहों पर जागरूकता कार्यक्रमों को और तेज करने का फैसला लिया है। इसके अलावा गांव-गांव जाकर HIV टेस्ट किए जाने की बात भी कही जा रही है..
केस स्टडी–1: दिल्ली में पति से हुआ संक्रमण, बच्चा भी पॉजिटिव
महिला का पति दिल्ली में ऑटो चलाता था
पति संक्रमित था
पत्नी को भी संपर्क से HIV हो गया
गर्भावस्था में बच्चा भी संक्रमित
आज माँ-बच्चा दोनों ART दवा पर लड़ रहे हैं..
केस स्टडी–2: खाड़ी देश से लौटे युवक में HIV, पत्नी भी संक्रमित
अरब देश में मजदूरी
लौटने पर जांच में HIV पॉजिटिव
पत्नी भी संक्रमित
दोनों ART दवाएं ले रहे हैं
पति की बात: “समय पर सावधानी रखता तो यह दिन नहीं देखता।”
केस स्टडी–3: नेपाल से लौटे मजदूर ने संक्रमित किया पूरा परिवार
काठमांडू में मजदूरी
वहीं संक्रमित हुआ
वापस आने पर पत्नी भी संक्रमित
गर्भावस्था में बच्चा भी HIV पॉजिटिव
