इंडिगो विमान संकट : DGCA के आमने आज फिर से पेश होंगे indigo सीईओ पीटर एल्बर्स, अधिकारी सख्त एक्शन के मूड में..

खबरें आज की

नई दिल्ली /विमान नियामक डीजीसीए ने उड़ानों में जारी संकट के चलते इंडिगो के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सीईओ पीटर एल्बर्स को आज शुक्रवार को फिर से उनके समक्ष पेश होने को कहा है। गौरतलब है की DGCA ने गुरुवार को indigo सीईओ से तलब किया था, अब एक बार फिर से शुक्रवार को अधिकारियो के सामने पेश होंगे।

मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार चार सदस्यों की टीम एल्बर्स से पूछताछ करेगी रिपोर्ट के अनुसार निगरानी बढ़ाने के उद्देश्य से डीजीसीए के अधिकारी ने गुरुवार को एयरलाइन के मुख्यालय से इंडिगो के संचालन, रिफंड और अन्य प्रक्रियाओं की निगरानी शुरू कर दी है…

 

बता दें कि पिछले सप्ताह संयुक्त महानिदेशक संजय ब्रह्मणे, उप महानिदेशक अमित गुप्ता, वरिष्ठ उड़ान संचालन निरीक्षक कपिल मंगलिक और लोकेश रामपाल सहित चार सदस्यीय पैनल का गठन किया था, जिसे राहुल भाटिया के नियंत्रण वाली घरेलू एयरलाइन में व्यापक परिचालन व्यवधानों के मूल कारणों की पहचान करने का दायित्व सौंपा गया था।

 

इंडिगो ने जारी किया था आदेश

विमानन नियामक के बुधवार को जारी आदेश के मुताबिक डीजीसीए कार्यालय के दो अधिकारियों, एक वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी और एक उप निदेशक को इंडिगो के कॉरपोरेट कार्यालय में तैनात किया जाएगा ताकि घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के रद्द होने की स्थिति, फंड वापसी की स्थिति, समय पर प्रदर्शन, नागर विमानन आवश्यकताओं के अनुसार यात्रियों को मुआवजा एवं सामान वापसी की निगरानी की जा सके।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *