भागलपुर / बिहार / भागलपुर में जदयू विधायक गोपाल मंडल का होली मिलन समारोह का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें विधायक महिला डांसर के साथ नाचते हुए और नोट उड़ाते नजर आ रहे है…हालांकि सत्य का सामना. कॉम न्यूज़ इसकी पुष्ठी नहीं करता है..

बिहार की राजनीति में अपने बिंदास अंदाज के लिए मशहूर गोपालपुर विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह कोई विवादित बयान नहीं, बल्कि होली मिलन समारोह में उनके जबरदस्त ठुमके के हैं। भागलपुर जिले के नवगछिया स्थित गोपाल गौशाला में एनडीए द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में विधायक मंडल ने मंच पर जमकर नृत्य किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

