भारतीय सेना अध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी का बड़ा बयान अगला युद्ध कभी भी, जल्द होगा ऑपरेशन सिंदूर पार्ट 2, पाक में मची खलबली

खबरें आज की

चेन्नई /सत्य का सामना / भारतीय सेना अध्यक्ष जनरल उपेंद्र त्रिवेदी ने आईआईटी मद्रास से संबोधित करते हुए कहा कि अपने सिंदूर के द्वारा भारतीय फौजीयों को छूट मिली हुई थी सेना को भारत सरकार की ओर से फ्री हैंड दिया गया था, जो भी करना है भारतीय सेना तय करें आप तय करें रक्षा मंत्री ने पहली बार कहा अब बहुत हो गया अब तो जोरदार कार्रवाई होनी चाहिए। हम तीनों सेना प्रमुख इस बात से सहमत थे कि अब बड़ी कार्रवाई भारत की ओर से होनी चाहिए…

 

 

 फोटो : भारतीय सेना अध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी

 

जनरल उपेंद्र द्विवेदी आईआईटी मद्रास में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. यहां उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर पर बोलते हुए कहा कि 22 अप्रैल को पहलगाम में जो हुआ, उसने पूरे देश को झकझोर दिया था. 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने 26 निर्दोष पर्यटकों की निर्मम हत्या कर दी थी जिसके जवाब में भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया था और दुश्मनों के दाँत खट्टे कर दिए थे..

 

 

सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी नेअपने एक संबोधन में ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कहा, कि पूरे ऑपरेशन के दौरान हम एक तरह की शतरंज खेलते रहे, क्योंकि हमें पता नहीं था कि दुश्मन की अगली चाल क्या हो सकती है।

 

जल्द होगा अगला युद्ध हम है तैयार

अगला युद्ध जिसकी हम कल्पना कर रहे हैं, वह जल्द ही हो सकता है…’ भारतीय थल सेना के प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने सनसनीखेज चेतावनी दी है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ‘हमें उसके अनुसार तैयारी करनी होगी और इस बार हमें मिलकर यह लड़ाई लड़नी होगी.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *