अयोध्या ब्रेकिंग : 500 वर्षो का इंतजार हुआ खत्म,पीएम मोदी ने भगवा ध्वज लहराया, सात हजार से अधिक श्रद्धालु इतेहासिक पल के साक्षी बने..

उत्तर प्रदेश

अयोध्या /डिजिटल डेस्क /सत्य का सामना / 500 वर्षो का ख़त्म हुआ इंतजार। अयोध्या में बने भव्य श्री राम मंदिर के शिखर पर भगवा ध्वज लहरा गया। पीएम मोदी ने शुभ मुहूर्त में 22 फिट लम्बे, 11 फिट चौड़े और तीन किलो वजनी धव्ज का ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल सहित देशभर से आए करीब 7000 मेहमान इस इतेहासिक पल के साक्षी बने..

 

 

अयोध्या में ऐतिहासिक क्षण ज़ब आया श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वजा फहराया गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस पवित्र पल में हाथ जोड़कर भगवान श्रीराम को नमन किया. वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यह ध्वजारोहण अभिजीत मुहूर्त में संपन्न हुआ, जिससे रामनगरी उत्सवमय माहौल में डूब गई..

 

 

ध्वज की विशेषता

ध्वज लगभग 22 फीट लंबा और 11 फीट चौड़ा है, जिस पर कोविदार वृक्ष, सूर्यवंश का प्रतीक और ‘ॐ’ अंकित है. इसे इलेक्ट्रिक सिस्टम से आरोहित किया गया. यह आयोजन मंदिर निर्माण की पूर्णता और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक माना जा रहा है..

 

 

रामनगरी बनी ऐतिहासिक पलों की गवाह

अयोध्या की सड़कों पर धार्मिक नारों की गूंज है. सात सांस्कृतिक मंचों पर लोक कलाकारों ने नृत्य और गायन से माहौल को भव्य बनाया. हजारों श्रद्धालु और साधु-संत इस क्षण के साक्षी बने. सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजामों के बीच यह आयोजन शांतिपूर्ण और भव्य तरीके से संपन्न हुआ..

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *