बस्तर /डिजिटल नेटवर्क / नक्सल इतिहास का सबसे क्रूर और खतरनाक चेहरा 1.80 करोड़ का इनामी नक्सली माड़वी हीड़मा आखिरकार मारा गया। मंगलवार उसकी पत्नी राजे एवं चार नक्सली भी मारे गए आँध्रप्रदेश के मरेडमिल्ली के घने जंगलो में सभी को ढेर कर दिया गया.

जहाँ खूंखार नक्सली कमांडर को मारा गया वह क्षेत्र छत्तीसगढ़ से लगा हुआ है। मिडिया के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आंध्रप्रदेश के ADG ने बताया की एक सप्ताह पहले विजयवाड़ा और विशाखापत्तनम के आसपास के इलाके से कुल 31 नक्सलियों की गिरफ्तारी की गई थी
इन हमलो में था मास्टरमाइंड :
(1) 2007 रानीबोदली हमला 55 जवान शहीद
(2) 2010 ताड़मेटला कांड
76 जवान शहीद
(3) झीरम घाटी हत्याकांड
32 नेताओं की हत्या
(4) 2014 टाहक़वाड़ा हमला
16 जवान शहीद
(5) बुरकापाल हमला 16 जवान शहीद
(6) चिंतागुफा हमला
17 जवान शहीद
(7) टेकलगुड़म हमला
22 जवान शहीद….
