मुंबई / एंटरटेनमेंट डेस्क /सत्य का सामना / आदित्य धर के द्वारा निर्देशित फ़िल्म धुरंधर का ट्रेलर रिलीज़ हो चुका है। ट्रेलर इतना धाँसू है की देखते ही देखते यू ट्यूब ही पुरा हिल गया। 4 मिनट 8 सेकंड के वीडियो में प्रत्येक शॉट हर एक सीन देखने लायक है। वीडियो के शुरुवात में में अर्जुन रामपाल दिखते है जो पाक ख़ुफ़िया एजेंसी ISI में मेजर इकबाल की खूंखार भूमिका में दिखाई दे रहे है वही अक्षय खन्ना रहमान डकैत की भूमिका में नजर आएंगे। अक्षय खन्ना जब से नेगेटिव किरदार निभा रहे है उनकी अदायगी और भी निखर रही है। संजय दत्त असलम चौधरी की पुलिस की भूमिका में दिखेंगे।

निर्देशक आदित्य धर ने हर एक किरदार को इतना धांसु बनाया है की बस मुँह से निकलता है तबाही। आर माधवन फ़िल्म में अजय सन्याल भारतीय सुरक्षा सलाहकार प्रमुख अजित डोभाल जी की भूमिका में नजर आएंगे और फिर आखिर में होती है हीरो की एंट्री रणवीर सिंह की एंट्री ऐसा की बवाल कट जाये फ़िल्म 5 दिसंबर को रिलीज़ होगी..
