आज का राशिफल :18 नवंबर मंगलवार
मेष राशि :- आज खुद पर नकारात्मक भावनाओं को अपने ऊपर हावी नहीं होने देना है।जितना हो सके खुद को सकारात्मक रखने की कोशिश करे।हिम्मत से कार्यक्षेत्र में आ रही समस्याओं का समाधान निकालने का प्रयास करें।हालात के हिसाब से थोड़ा समझौता करने में भी फायदा है।आज कमाई ठीक-ठाक रहेगी।
वृषभ राशि :- आज व्यवसाय को मजबूत करने के लिए बाहर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं।कामकाज में आ रही मुश्किल और परेशानियों के निवारण के लिए आप लोगों के साथ बातचीत करेंगे।आर्थिक दृष्टि से आज का दिन कम ही शुभ रहने वाला है। लाभ कम होगा।
मिथुन राशि :- आज का दिन संघर्ष भरा दिन रहने वाला है।आपको अपने कामकाज से संबंधित योजनाओं को गुप्त रूप से अंजाम देने का प्रयास करेंगे।आपको सलाह है कि आज ज्यादा पैसे कमाने के चक्कर में अनैतिक कार्य करने से बचें।धन-संपत्ति के मामलों में दिन अच्छा है,जो कमाएंगे उसका सही जगह निवेश करें फायदा मिलेगा।
कर्क राशि :- आज अधिकारियों के सामने अपनी छवि सुधारने में कामयाब रहेंगे।कामकाज के साथ-साथ परिवार के साथ अच्छा वक्त बिताने के अवसर तलाश लेंगे।कमाई के मामले में दिन आपके पक्ष में रहेगा।
सिंह राशि :- आज संभलकर चलना होगा।आज आप व्यर्थ कानूनी पचड़े में फंस सकते हैं।खर्चे भी बढ़ सकते हैं,इसलिए पैसों की सही प्लानिंग करें।आज पैसे खर्च करते वक्त थोड़ा सोच-समझकर चलें।
कन्या राशि :- आज दोस्तों की वजह से थोड़ा नुकसान महसूस कर सकते हैं।आज अपने समय का थोड़ा सदुपयोग करें।आज कामकाज में छोटी मोटी मुश्किलें आती रहेंगी।सकारात्मक विचार ही उनसे निकालने में मददगार रहेंगे।कमाई ठीक रहेगी,बस बेवजह की प्रतियोगिता में न पड़ें।
तुला राशि :- आज पारिवारिक अशांति की वजह से कामकाज में मन नहीं लगेगा।प्रॉपर्टी से संबंधित जो लोग व्यापार करते हैं उनके लिए दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है।आपके द्वारा उठाए हुए सख्त कदम व्यापार विस्तार में सहायक बनेंगे।पैसे के मामले में भी दिन अच्छा है बस खर्चे काबू में रखें।
वृश्चिक राशि :- आज कामकाज के बोझ से काफी परेशान हो सकते हैं।चिड़चिड़ापन माहौल थोड़ा खराब हो सकता है।इसलिए अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित करें।आज जो काम जरूरी नहीं है उन्हें आज टाल देना ही बेहतर रहेगा।पैसे की स्थिति कुछ खास नहीं है,खर्चे बढ़ सकते हैं ध्यान रखें।
धनु राशि :- आज पैसों को लेकर टेंशन हो सकती है।आज कोशिश करे की आप एक जगह बैठकर काम न करें बल्कि बाहर निकल कर काम करें,आपको मानसिक असंतुष्टि नहीं रहेगी।दुश्मन आपके काम में रुकावट पैदा कर सकते हैं।आप धैर्य से काम लें।
मकर राशि :- आज कामकाज का दबाव काफी ज्यादा रहने वाला है। जिस वजह से परिवार के सदस्यों के साथ विवाद होने की संभावना है।सोच समझकर अपने शब्दों का प्रयोग करें।किसी को भी निगेटिव जवाब देने से बचें।पैसे के मामले में दिन अच्छा है।
कुंभ राशि :- आज अचानक कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं।आपको रोजमर्रा के कामकाज में जो भी दबाव महसूस हो रहा था वह आज समाप्त हो जाएगा।आपको तनाव से मुक्ति मिलेगी।वित्तीय मामलों में दिन कुछ खास नहीं है।खर्च अधिक बड़े हुए रहेंगे,खर्च को नियंत्रित करें।
मीन राशि :- आज का दिन ख्वाहिशें पूरी करने वाला है।जो मन में था,वो पूरा हो सकता है।दोस्तों के साथ मिलकर लंबे समय से रुके काम भी पूरे हो जाएंगे।दिन मस्ती में बीतेगा।पैसे का निवेश भी फायदेमंद रहेगा।जैसा प्लान किया है,वैसे ही काम होते जाएंगे।
