रायपुर राजधानी /सत्य का सामना / रायपुर जिले में कई अवैध भट्टे संचालित हो रहे है जहाँ नियमों का उल्लंघन कर ईट भट्टो का संचालन किया जा रहा है।

इन अवैध ईट भट्टो की वजह से पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है साथ साथ राजस्व की भी हानि हो रही है और साथ ही स्थानीय निवासियों के स्वास्थ पर बुरा असर पड़ता है..

रायपुर जिले के धरसींवा ब्लॉक एवं तिल्दा ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत पिरदा, जरोदा, तर्रा, बंगोली, खरोरा, सिर्री में योजनाबद्ध तरीके से अवैध ईट भट्टो का निर्माण किया जा रहा है और यह कई वर्षो से लगातार अंजाम दिया जा रहा है…
वन और मिट्ठी का दोहन
अवैध निर्माण के लिए नदियों और जंगल किनारे से मिट्ठी का अवैध खुदाई की जाती है जिससे पर्यावरण को काफ़ी नुकसान होता है
राजस्व की हानि
ईट भट्टो के अवैध संचालन से सरकार को लाखो रूपये के खनिज रॉयल्टी का नुकसान होता है क्योंकि ये भट्टे बिना अनुमति और रॉयल्टी के संचालित होते है..
करते है नियमों को अनदेखा
ईट भट्टो को संचालित करने वाले अवैध ठेकेदार पर्यावरण और खनिज विभाग से अनुमति नहीं लेते है मनचाहे रूप से ईटो का निर्माण करते है और शासन को प्रतिदिन चुना लगाते है….
