KGF :कैंसर ने निगला बेहतरीन अभिनेता, रॉकी भाई के क़ासिम चाचा का हुआ निधन, कन्नड़ फ़िल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर..

इंटरटेनमेंट

बेंगलुरु /डिजिटल डेस्क /सत्य का सामना / कन्नड़ फ़िल्म जगत से एक बुरी खबर सामने आ रही है ब्लॉकबस्टर फ़िल्म KGF में रॉकी के “क़ासिम चाचा ” का किरदार निभाने वाले अभिनेता हरीश रॉय का कैंसर से निधन हो गया है। उन्होंने बेंगलुरु के किदवई हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। इस खबर से कन्नड़ फ़िल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है…

 

 

मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक अभिनेता का कैंसर गले से होकर पेट तक पहुंच गया था जिससे उनकी हालत और खराब होते चली गई थी। उनके पेट में पानी भर गया था जिससे वो और अधिक कमजोर हो गए थे..

 

 

कैंसर के इलाज के चलते हरीश राय ने लंबे समय तक फिल्मों से दूरी बना ली थी। बाद में उन्होंने फिल्म KGF से वापसी की थी। हालांकि, कैंसर दोबारा फैलने के बाद उन्हें फिर से फिल्मों से दूर होना पड़ा।

 

गले की सूजन को छुपाने के लिए दाढ़ी रखी

हरीश राय ने यूट्यूबर गोपी गौड़ू को दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि वह पिछले तीन साल से कैंसर से पीड़ित थे। उन्होंने खुलासा किया था कि फिल्म ‘KGF’ में लंबी दाढ़ी उन्होंने इसलिए रखी थी ताकि गले की सूजन को छुपा सकें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *