मुंबई ब्रेकिंग : दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र हुए हॉस्पिटल से डिस्चार्ज,एम्बुलेंस में पापा के साथ आए बॉबी देओल..

इंटरटेनमेंट

 

मुंबई / सत्य का सामना / बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता हीमैन धर्मेंद्र की हालत नाजुक बनी हुई है। 89 वर्ष की उम्र में उन्हें सांस लेने की तकलीफ की वजह से मुंबई के ब्रीच कैंडि हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अब उन्हें हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। डॉक्टरों के हिसाब से अगले 72 घंटे उनके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। एक्टर की हालत खराब होने की वजह से दोनों बेटियों को भी विदेश से भारत आना पड़ा था वही बॉबी देओल भी फ़िल्म की शूटिंग छोड़ लौट गए थे…

 

 

हेमा मालिनी ने लगाई थी फटकार

 

दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र की मौत की खबर को बड़े इलेक्ट्रॉनिक मिडिया और प्रिंट मिडिया ने सुबह से चला दिया था जिससे की पुरे देश में राजनीतिक और उद्योगपतियों ने अभिनेता धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि अर्पित करना शुरू कर दिया था। इससे हेमा मालिनी काफ़ी नाराज थी और एक्स पे पोस्ट भी किया था….

 

निधन की अफवाहों पर भड़के शत्रु्घ्न सिन्हा

धर्मेंद्र के निधन की झूठी खबरों पर शत्रुघ्न सिन्हा ने रिएक्ट किया था. उन्होंने बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए कहा- ‘मैंने सुबह उठने के बाद खबरों को सच ही मान लिया था क्योंकि ये ट्रस्टेबल पोर्टल और प्रकाशनों से आई थी. जब मुझे पता चला कि ये खबर सच नहीं है, तो मैंने राहत की सांस ली और हैरानी भी हुई. धर्मेंद्र जी सबके चाहते हैं, वो ठीक हैं और जल्दी ही घर वापस आ जाएंगे. मरे उनके दुश्मन

सत्य का सामना. कॉम न्यूज़ दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र के स्वस्थ होने की कामना करता है….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *