स्पोर्ट्स डेस्क/सत्य का सामना/ ind vs aus ODI series/ इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया दूसरा वनडे इंटरनेशनल मैच आज एडिलेड में खेला जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम के कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। ऑस्ट्रेलिया की टीम में 3 बदलाव हुए हैं। भारतीय टीम बिना किसी बदलाव के उतरेगी। तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया ने जीत लिया था। ऐसे में टीम इंडिया के लिए ये मैच करो या मरो की स्थिति वाला है, क्योंकि इस मैच में भारत हारा तो सीरीज भी गंवा बैठेगा। ऐसे में मुकाबला काफी दिलचस्प होगा। भारत ने ये मैच जीता तो सीरीज जिंदा रहेगी और आखिरी मैच सीरीज डिसाइडर होगा। भारतीय फैंस उम्मीद करेंगे कि रोहित शर्मा और विराट कोहली के बल्लों से रन आएं, क्योंकि पहले मैच में दोनों दिग्गज फेल रहे थे।

टीमें इस प्रकार हैं:
ऑस्ट्रेलिया प्लेइंग इलेवन: मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रैविस हेड, मैथ्यू शॉर्ट, मैट रेनशॉ, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, मिशेल ओवेन, जेवियर बार्टलेट, मिचेल स्टार्क, एडम जैम्पा और जोश हेजलवुड
भारत की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज
