सत्य का सामना /डिजिटल डेस्क / भाई दूज विशेष : भाई बहन के पवित्र रिश्ता, स्नेह और विश्वास का प्रतीक भाई दूज आज पुरे भारत वर्ष में बड़े धूम धाम से मनाया जायेगा तो आइये जाने भाई दूज का शुभ मुहूर्त क्या है…..
शुभ मुहूर्त कब है?
पंचांग के अनुसार इस साल भाई और बहन के पवित्र रिश्ते से जुड़ा भाई दूज पर्व 23 अक्टूबर 2025 को मनाया जाएगा क्योंकि कार्तिक मास के शुक्लपक्ष की द्वितीया तिथि 22 अक्टूबर 2025 की रात 8:16 बजे प्रारंभ होकर 23 अक्टूबर 2025 की रात को 10:46 बजे तक रहेगी. ऐसे में उदया तिथि के आधार पर 23 अक्टूबर 2025 को भाई दूज का पर्व मनाना सभी तरह से उचित रहेगा. पंचांग के अनुसार इस दिन भाई को टीका करने का सबसे उत्तम महूर्त दोपहर 1:13 से लेकर 3:28 बजे तक रहेगा..

भाई दूज की पौराणिक कथा
हिंदू मान्यता के अनुसार यम द्वितीया या फिर कहें भाई दूज की कथा सूर्यपुत्री यमुना और सूर्य पुत्र यम देवता से जुड़ी हुई है. यम और यमुना से जुड़ी कथा होने के कारण ही इसे यम द्वितीया कहा जाता है. मान्यता है कि यमुना देवी का अपने भाई यम देवता से काफी लगाव था और यम देवता भी अपनी बहन यमुना के प्रति काफी स्नेह रखते थे. मान्यता है कि यमुना जी अक्सर अपने भाई यम को अपने घर में आमंत्रित करती थीं लेकिन व्यस्तता के चलते यम देवता उनके पास नहीं पहुंच पाते थे, लेकिन एक बार उन्होंने यमुना के आग्रह को स्वीकार कर उनके यहां जाने का निश्चय कर लिया, तब से भाई दूज का पर्व मनाया जाने लगा…
