जिम्बाब्वे में एफ्रो टी10 क्रिकेट लीग खेली जा रही हैं. जिसमे आज भारत के पूर्व विस्पोटक बल्लेबाज युसूफ पठान ने क्रिकेट इतिहास की सबसे तूफानी पारी खेलकर क्रिकेट जगत में हडकंप मचा दिया हैं. दरअसल एफ्रो टी10 लीग का पहला क्वालीफायर मुकाबला डरबन कलंदर्स बनाम जोबर्ग बफ़ेलोज़ के बीच खेला गया.
मैच में जोबर्ग बफ़ेलोज़ के कप्तान मोहम्मद हफीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. जिसके बाद डरबन कलंदर्स पहले बल्लेबाजी करनी उतरी. जिसके बा द आंद्रे फ्लेचर के 14 गेंद पर 39 रन और आसिफ अली के 12 गेंदों पर नाबाद 32 रनों की मदद से 10 ओवर में 140/4 का स्कोर बनाया.
क्वालीफायर 1 के पहले मुकाबले में 141 रनों के कठिन लक्ष्य के जवाब में जोबर्ग बफ़ेलोज़ की ओर से युसूफ पठान ने सिर्फ 26 गेंदों पर 9 छक्के और 4 चौको को मदद से नाबाद 80 रनों की पारी खेली. जिसकी मदद से उनकी टीम ने 9.5 ओवर में सिर्फ 4 विकेट खोकर मैच आसानी से जीत लिया और इस जीत के बाद पठान की टीम ने एफ्रो टी10 लीग के फाइनल में पहुंच गई है