iphone 16 : सत्य का सामना /दीवाली की त्योहार आते ही कम्पनियों ने अपने ग्राहकों को लुभाना शुरू कर दिया है तरह तरह स्कीम और लुभावने ऑफर दिए जा रहे है। फ्लिपकार्ट ने भी इस मौक़े पर अपने ग्राहकों को लुभाने कोई अवसर हाथ से जाने देना नहीं चाहती है…

दिवाली का त्योहार नजदीक आते ही ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर एक बाद फिर सेल शुरू हो गई है। फ्लिपकार्ट ने भी इस मौके पर कई गैजेट्स पर भारी छूट देना शुरू किया है। खासकर iPhone लवर्स के लिए तगड़े ऑफर आए हैं, जो लोग अपना फों अपग्रेड करना चाहते हैं या एंड्रॉयड से iPhone पर स्विच करने का मन बना चुके हैं, वे बड़े डिस्काउंट में iPhone 16 Pro खरीद सकते हैं। फ्लिपकार्ट की दिवाली सेल में iPhone 16 Pro पर 50,000 रुपये तक की छूट मिल रही है। आइए जानते हैं कि यह ऑफर कैसे आपको मिल सकता है।
फ्लिपकार्ट पर iPhone 16 Pro (128GB) की कीमत 1,09,900 रुपये से घटाकर 94,999 रुपये कर दी गई है। इसके अलावा, अगर आप फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको 4,000 रुपये की एक्स्ट्रा छूट मिलेगी। अगर आप अपने पुराने फोन को एक्सचेंज करते हैं, तो 61,900 रुपये तक की छूट मिल सकती है। यह छूट आपके पुराने फोन के मॉडल और उसकी स्थिति पर निर्भर करती है। इन सभी ऑफर्स को मिलाकर आप iPhone 16 Pro पर 50,000 रुपये या उससे भी ज्यादा बचत कर सकते है..
