कार की बोनट पर बर्थडे सेलिब्रेशन, विवादों में फंसे स्वास्थ मंत्री के निज सहायक, कांग्रेस ने दागे तीर..

छत्तीसगढ़

 

 

चिरमिरी /डिजिटल डेस्क / कार की बोनट में बर्थडे सेलिब्रेशन का मुद्दा जोरो शोरो से चल रहा है इस बार इस विवाद में स्वास्थ मंत्री के पीए, भाजपा नेता राजेंद्र दास फसते हुए नजर आ रहे है। सोशल मिडिया में एक वीडियो पोस्ट वायरल हो रहा है जिसमें निज सहायक राजेंद्र दास की पत्नी कार की बोनट में केक काटते हुए नजर आ रही है। आइये विस्तार से जाने….

 

 

छत्तीसगढ़ में फिर सड़क पर जन्मदिन सेलिब्रेशन मामला सामने आया है। इस बार राज्य के एक भाजपा नेता की पत्नी के बर्थ सेलिब्रेशन का वीडियो वायरल हो रहा है। इससे पहले एक डीएसपी की पत्नी नीली बत्ती लगी कार में सड़क पर बर्थ डे सेलिब्रेट करते नजर आई थी।

 

 

कांग्रेस ने पोस्ट किया वीडियो

प्रदेश कांग्रेस ने पत्नी का सड़क पर बर्थ डे सेलिब्रेट करते भाजपा नेता का वीडियो सोशल मीडिया में पोस्ट करते हुए सवाल पूछा है। कांग्रेस ने सड़क पर पत्नी का बर्थ डे कर रहे भाजपा नेता को राज्य के एक मंत्री का विशेष निज सहायक बताया है। कांग्रेस ने पूछा है कि क्या हाईकोर्ट के नियम केवल आम लोगों के लिए है? यह भाजपा नेताओं और उनके निज सहायकों पर क्या यह नियम लागू नहीं होता?

 

Chhattisgarh चिरमिरी का है मामला

कांग्रेस का आरोप है कि प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के विशेष निज सहायक दास ने अपनी पत्नी का बर्थडे सेलिब्रेशन चिरमिरी में सड़क पर किया।

 

कार की बोनट पर केक कटिंग

सड़क पर लग्जरी कार की बोनट पर केक काटा गया और जमकर आतिशबाजी भी की गई। कांग्रेस ने अपने पोस्ट में लिखा है कि राजेंद्र दास खुद भाजपा के नेता हैं, सड़क पर खुलेआम पत्नी का जन्मदिन मना रहे हैं। फटाखों और आतिशबाजी के बीच सड़क को निजी जागीर बना दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *