आरएसएस का शताब्दी वर्ष कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा पथ संचलन के कार्यक्रम में हुए शामिल..

खबरें आज की छत्तीसगढ़

बलौदाबाजार /डिजिटल डेस्क /सत्य का सामना / राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा बलौदाबाजार नगर स्थित चाणक्य बस्ती के पथ संचलन में शामिल हुए..

 

भारत सरकार ने जारी किए सिक्के और डाक टिकिट

भारत सरकार ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में विशेष स्मारक सिक्के और डाक टिकट जारी किए हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को कहा कि ये सिक्के और टिकट RSS की एक सदी की सेवा, एकता और समर्पण को समर्पित हैं।

 

वित्त मंत्रालय के कार्यालय ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भारत सरकार ने विशेष स्मारक सिक्के और डाक टिकट जारी किए हैं जो सेवा, एकता और समर्पण की एक सदी को सम्मान देते हैं।

 

 कहां से मंगा सकते हैं सिक्के?

सरकार ने बताया कि विशेष स्मारक सिक्के ऑनलाइन मंगवाए जा सकते हैं। ये सिक्के कोलकाता मिंट की वेबसाइट https://indiagovtmint.in/hi/product-category/kolkata-mint पर उपलब्ध हैं। वहीं, स्मारक डाक टिकट देशभर के फिलेटली ब्यूरो में खरीदे जा सकते हैं।

 

यह भी देखे 👇

Apple iphone 16 offers : लूट सके तो लूट ऑफर्स हो जाएगी छूट, फ्लिपकार्ट ने दे रहा आइफ़ोन ग्राहकों को तोहफा..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *