देश के कई हिस्से मे आज बारिश का आरेंज अलर्ट, छत्तीसगढ़ में होगी मध्यम एवं हल्की बारिश आइये जाने….

मौसम

मौसम छत्तीसगढ़ / छत्तीसगढ़ में मानसून अब विदाई की ओर धीरे धीरे बढ़ रहा है, मौसम विभाग में है जानकारी दी है कि आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ में बारिश हल्की से मध्यम स्तर पर होगी, रायपुर जिले के आसपास के क्षेत्र में हल्की मध्य बारिश होगी..

 

 

 

मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट

CG Weather Update Today: मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर, बिलासपुर, कांकेर, नारायणपुर, कोंडागांव, बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, बलरामपुर, कोरिया, सूरजपुर, सरगुजा, मनेन्द्रगढ़ और जशपुर जिले में भारी बारिश की संभावना जताई है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने प्रदेश के अधिकांश जिलों में आकाशीय बिजली के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी रायपुर में आज हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

 

देश के कई हिस्सों मे होगी जोरदार बारिश

देश के कई राज्यों में भारी बारिश ने कहर बरपाया हुआ है,आज सुबह से दिल्ली और आसपास इलाकों में रुक-रुककर बारिश हो रही है, जिसके कारण भारत मौसम विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी के लिए ऑरेंज अलर्ट और हरियाणा के गुरुग्राम-फरीदाबाद के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। बता दें कि सोमवार को शुरू हुई और यह बारिश मानसून के बाद के मौसम की पहली पश्चिमी विक्षोभ के कारण होगी

 

 महाराष्ट्र में येलो अलर्ट जारी (Aaj Ka Mausam)

मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगड, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग में इसकी वजह से येलो अलर्ट जारी किया गया है।

 

मध्यप्रदेश में भारी बरसात का अलर्ट

 

भोपाल, बुरहानपुर, छतरपुर, छिंदवाड़ा, दमोह, दतिया, देवास, धार, डिंडोरी, गुना, ग्वालियर, इंदौर, जबलपुर में आज भी भारी बारिश का अनुमान है।

 

पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश की आशंका (Aaj Ka Mausam)

अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम, त्रिपुरा में येलो अलर्ट जारी है।

 

 गुजरात में येलो अलर्ट

 

सोमनाथ, जामनगर, जूनागढ़, खेड़ा, महेसाणा, महिसागर, मोरबी, नवसारी, पंचमहल, पाटन, पोरबंदर, राजकोट, साबरकांठा, सूरत में भारी बारिश की आशंका है, यहां पर येलो अलर्ट जारी है।

 

राजस्थान में भारी बारिश

 

अजमेर, अलवर, अनूपगढ़, बांसवाड़ा, बाड़मेर, जयपुर और बीकानेर में भारी बारिश की आशंका है, जिसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

 

UP के कई जिले मे होगी बारिश (Aaj Ka Mausam)

प्रतापगढ़, फैजाबाद, लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद,. बनारस, रायबरेली, सीतापुर, बलरामपुर, बहराइच, हरदोई, महाराजगंज, कुशीनगर में भारी बारिश का अनुमान है। जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां पर कल कर बारिश का दौर जारी रह सकता है

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *