दुर्ग / डिजिटल डेस्क /सत्य का सामना / छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में 2साल की मासूम बच्ची और उसकी माँ की मौत हो गई।

हादसा कोतवाली थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 5 में हुआ, मिली जानकारी के अनुसार स्कूटी में सवार युवक विकास अपनी दो साल की बच्ची और पत्नी संग किसी काम से जा रहा था तभी अचानक तेज रफ़्तार में आते हुए ट्रैक्टर को देख ब्रेक लगाई जिससे की उसकी पत्नी और बच्ची गिरकर निचे आ गई इस दौरान ट्रैक्टर का पहिया उनके ऊपर चढ़ गया जिस कारण मौक़े पे ही उनकी मौत हो गई…
पुलिस ने दर्ज किया मामला
विकास ने मामले की शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार, ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है और चालक को हिरासत में लिया गया है। मामले की पूछताछ की जा रही है।
