
राजधानी /सत्य का सामना / नवरात्र का पर्व पुरे हर्ष और उल्लास के साथ भारत वर्ष में मनाया जा रहा है, रायपुर राजधानी में आयोजित गरबा पंडालो में विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता सक्रिय है, गरबा पंडालो में गैर हिन्दुओं के आने पे बैन लगा हुआ है, कार्यकर्ताओ द्वारा सभी युवक युवतियों को तिलक, आई डी कार्ड और गंगाजल एवं गौ मूत्र का छिड़काव किया जा रहा है.

बता दे की वक़्फ़ बोर्ड के चेयरमैन सलीम राज ने भी प्रदेश के मुस्लिम समाज के युवाओं से अपील की थी की वो गरबा के कार्यक्रम से दूर रहे..
BTI मैदान में आयोजित संकल्प नवरात्री दुर्गा उत्सव समिति के द्वारा डांडिया बिट्स का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है कार्यक्रम के संयोजक संजय श्रीवास्तव द्वारा लगातार 15 वर्षो से डांडिया बिट्स का आयोजन किया जा रहा है…
BTI मैदान डांडिया बिट्स प्रदेश का एकमात्र चुनिदा स्थान है जहाँ पुरे नौ दिन गरबा नृत्य से माता की आराधना की जाती है….
