आगरा ब्रेकिंग : दिल्ली पुलिस ने स्वामी चैतन्यानंद को किया गिरफ्तार, छात्राओं से यौन शोषण और प्लेसमेंट के लगे है संगीन आरोप..

Uncategorised

आगरा /डिजिटल डेस्क /सत्य का सामना / दिल्ली स्थित एक शिक्षण संस्थान से जुड़े स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती पर गंभीर यौन शोषण और छात्राओं के कैरियर को बर्बाद करने जैसे संगीन आरोप लगे है आइये जाने विस्तार से पूरा मामला..

 

फोटो :आगरा से स्वामी चैतन्यानंद हुए गिरफ्तार

 

दक्षिण दिल्ली स्थित एक शिक्षण संस्थान से जुड़े स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती पर यौन शोषण और छात्राओं के करियर को बर्बाद करने जैसे संगीन आरोप लगे हैं, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे आगरा से गिरफ्तार कर लिया है. चैतन्यानंद पर एक या दो नहीं, बल्कि दर्जनभर से ज्‍यादा छात्राओं ने गंभीर आरोप लगाए हैं. आरोपी बाबा लंबे समय से छात्राओं को अच्छी प्लेसमेंट का झांसा देकर उनके साथ खिलवाड़ कर रहा था. लेकिन कहते हैं न कि हर पापी के पाप का घड़ा एक दिन जरूर फूटता है. चिन्‍मयानंद के साथ भी कुछ वैसा ही हुआ. खुद को इंटरनेशनल पर्सन बताने वाला यह बाबा आखिरकार पुलिस की पकड़ में आ ही गया. आइए जानते हैं स्वामी चैतन्यानंद की गिरफ्तारी की इनसाइड स्टोरी..

 

 होटल फर्स्ट बना ठिकाना

पुलिस जांच में सामने आया कि फरार चल रहा चैतन्यानंद आगरा के ताजगंज इलाके के होटल होम फर्स्ट में छिपा हुआ था. होटल के रूम नंबर 101 को उसने अपना अड्डा बना रखा था. यहीं से वह रात में छात्राओं को बुलाता और उन्हें लालच देकर फंसाने की कोशिश करता था. उसके खिलाफ 4 अगस्त को दिल्ली के वसंतकुंज थाने में मामला दर्ज किया गया था और तभी से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी.

 

देर रात बाबा पर कसा शिकंजा

शनिवार और रविवार की दरमियानी रात करीब 3 बजकर 30 मिनट पर अचानक होटल के बाहर पुलिस की हलचल बढ़ गई. टीम ने होटल को घेरा और सीधे रूम नंबर 101 में पहुंच गई. बाबा बिना ज्यादा विरोध किए पुलिस के हत्थे चढ़ गया. गिरफ्तार करने के बाद उसे सीधे दिल्ली ले जाया गया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *