मिथुन मन्हास बने BCCI के नये अध्यक्ष, बोर्ड की बैठक में लिया गया फैसला, रोजर बिन्नी की जगह लेंगे, जम्मू कश्मीर क्रिकेट संघ से जुड़े थे मन्हास….

खबरें आज की खेल जगत

नई दिल्ली /स्पोर्ट्स डेस्क /भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को नया बॉस अब मिल गया है, जम्मू कश्मीर क्रिकेट संघ से जुड़े मिथुन मिन्हास को BCCI का नया अध्यक्ष आज चुना गया, वह अब रोजर बिन्नी की जगह लेंगे….

 

Google image : mithun manhas

मिथुन मन्हास (Mithun Manhas BCCI New President) को बीसीसीआई का नया अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, राजीव शुक्ला अपने पुराने उपाध्यक्ष पर बने है। कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) के मौजूदा अध्यक्ष और भारत के पूर्व स्पिनर रघुराम भट्ट कोषाध्यक्ष हैं। उनका केएससीए अध्यक्ष पद का कार्यकाल 30 सितंबर को समाप्त हो रहा है। देवजीत सैकिया सचिव पद पर बने रहे, जबकि प्रभतेज भाटिया को संयुक्त सचिव बनाया गया।

 

दरअसल, बीसीसीआई मुख्यालय में आयोजित हुई वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में बीसीसीआई के नए पदाधिकारियों के नाम पर अंतिम मुहर लगी। दिल्ली की घरेलू क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मिथुन मन्हास को बीसीसीआई का नया अध्यक्ष बनाया गया।

 

जम्मू-कश्मीर में जन्मे मिथुन ने दिल्ली के लिए सबसे ज्यादा क्रिकेट मैच खेले। उन्होंने मिडिल ऑर्डर बैटर और रणजी ट्रॉफी में दिल्ली की कप्तानी की। मन्हास ने 157 फस्ट क्लास मैच खेले, जिसमें उन्होंने 9700 रन बनाए। उन्होंने आईपीएल में दिल्ली डेयरवेल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स), पुणे वॉरियर्स और सीएसके की टीम के लिए भी खेला। वह जम्मू-कश्मीर के पहले शख्स होंगे जो बीसीसीआई के अध्यक्ष बने हैं।

 

BCCI की नई कार्यकारिणी

अध्यक्ष- मिथुन मन्हास

उपाध्यक्ष- राजीव शुक्ला

सचिव-देवजीत सैकिया

कोषाध्यक्ष- रघुराम भट्ट

संयुक्त सचिव- प्रभतेज भाटिया

आईपीएल चेयरमैन- अरुण धूमल, अमोल मजूमदार

 

मेंस सेलेक्शन कमेटी का एलान

अजीत अगरकर (चेयरपर्सन)

 

शिव सुंदर दास

 

अजय रत्र

 

आर पी सिंह और प्रज्ञान ओझा ( ये दोनों दिग्गजों को सेलेक्शन कमेटी अभी जोड़ा गया)

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *