अयोध्या :विश्व की सबसे बड़ी रामलीला में माता सीता का किरदार मिस यूनिवर्स मनिका विश्वकर्मा ने निभाया, 50 करोड़ से अधिक आम जनो ने देखा लाइव, जय जय श्री राम के गूंजे नारे….

शारदेय नवरात्री खबरें आज की

 

 

अयोध्या / डिजिटल डेस्क /सत्य का सामना / पुरे भारत वर्ष में शारदेय नवरात्री के पावन पर्व हर्ष उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। ऐसे में श्री राम की नगरी अयोध्या में आयोजित रामलीला की बात न हो यह असंभव है, इस बार भी अयोध्या में रामलीला का भव्य आयोजन किया जा रहा है…बता दे की इस बार माता सीता का किरदार मिस यूनिवर्स इंडिया मनिका विश्वकर्मा निभा रही है। बुधवार को रामलीला में माता सीता का स्वयंवर हुआ इस दौरान राम भगवान बने राहुल भूचर ने भगवन शिव के धनुष को तोड़कर माता सीता से विवाह किया….

 

फोटो : माता सीता के पावन किरदार को निभाते हुई नजर आई मिस यूनिवर्स मनिका विश्वकर्मा

 रामलीला में मणिका विश्वकर्मा बनीं माता सीता

दोनों के प्रदर्शन में रामलीला में भावनाओं और श्रद्धा का अद्वितीय मिश्रण दिखाई दिया. अयोध्या की इस खास रामलीला में मणिका विश्वकर्मा माता सीता बनी तो वहीं एक्टर राहुल भूचर भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं. फेमस एक्टर पुनीत इस्सर ने परशुराम का किरदार निभा रहे हैं..

 

 भगवान राम ने तोड़ा शिव का पिनाक धनुष

भगवान राम के पिनाक धनुष तोड़कर माता सीता का स्वंयवर जीत लिया. रामलीला में परशुराम बने पुनीत इस्सर का क्रोध और लक्ष्मण जी के साथ संवाद दर्शकों के लिए अत्यंत प्रभावशाली दृश्य था. इस सीन ने रामलीला में रोमांच और नाटकीयता को चरम पर पहुंचाया. बॉलीवुड अभिनेता रजन मोदी के संवाद और बिजली कड़कने की आवाज ने दृश्य को और जीवंत बना दिया..

 

फोटो : भगवन राम बने राहुल भूचर ने थोड़ा भगवन शिव जी का धनुष

 

 

 अयोध्या में विश्व की सबसे बड़ी रामलीला

अयोध्या की यह लीला विश्व की सबसे बड़ी रामलीला है. पिछले साल 45 करोड़ से ज्यादा लोगों ने इसका आनंद लिया था. इस साल यह आयोजन भगवान राम के जन्मस्थान राम कथा पार्क में हो रहा है, जिसने इसे और भी खास बना दिया है.

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *