दुबई / डिजिटल डेस्क / सत्य का सामना / एशिया कप के करो या मरो वाले मैच में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 11 रनो से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है जहाँ उसका मुकाबला पुरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर रहे भारत से होगी, आइये विस्तार से जाने..

बांग्लादेश-पाकिस्तान के बीच एशिया कप फाइनल के टिकट के लिए खेले जा रहे मुकाबले में करो या मरो के मुकाबले में पाकिस्तान ने बुधवार को सुपर-4 में बांग्लादेश को 11 रन से हराकर फाइन में प्रवेश कर लिया, जहां फाइनल में उसकी टक्कर अब भारत से होेगी. जीत के लिए 136 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश की शुरुआत अच्छी नहीं रही. और उसके ओपनर परवेज हुसैन एमोन (0) को आफरीदी ने बिना खाता खोल ही चलता कर दिया. एक बार शुरुआत खराब रही, तो बांग्लादेश के विकेटों के गिरने का सिलसिला नियमित अंतराल पर शुरू हो गया..
पहली पाली में पाकिस्तान की बैटिंग लाइन अप का खस्ताहाल करते हुए बांग्लादेशी गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया. फाइनल के टिकट के लिए करो या मरो मुकाबले में पाकिस्तान की तरफ से सबसे ज्यादा रन मोहम्मद हारिस ने 31 रन रन बनाये. उनके अलावा पाकिस्तान के टॉप आर्डर की बार करें तो वो पूरी तरह फ्लॉप रहा और पॉवरप्ले बर्बाद गया. इस बीच सैम अयूब ने एक बार फिर शून्य पर आउट होकर रिकॉर्ड बना डाला. बांग्लादेश के तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट तस्कीन अहमद ने लिया.
