डिजिटल नेटवर्क / सोशल मीडिया में आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद कर्नाटक के सीनियर आईपीएस अधिकारी और सिविल राइट्स एनफोर्समेंट के डीजीपी रामचंद्र राव को सस्पेंड कर दिया गया है। हालांकि वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी ने आरोपी को पूरी तरह से फर्जी और मनगढंत बताते हुए इस फर्जी करार दिया है..

बता दे की कर्नाटक के डीजीपी और वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रामचंद्र राव का सोशल मीडिया में के वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह महिलाओं के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखे जा रहे हैं। वीडियो के सामने आते ही प्रशासन और राजनीति में हड़कंप मच गया मामले के गंभीरता को देखते हुए राज्य सरकार ने तुरंत राव को निलंबित करने का फैसला किया..
वीडियो वायरल होने के बाद राव ने कर्नाटक के गृह मंत्री से मिलने की कोशिश की, लेकिन मुलाकात नहीं हो पाई. सरकार ने संकेत दिए हैं कि पूरे मामले की जांच कराई जाएगी और आगे की कार्रवाई जांच रिपोर्ट के आधार पर होगी.
कर्नाटक सीएम ने जांच के आदेश दिए
विवाद को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया है. उन्होंने कहा, “हम इस मामले की जांच कराएंगे. मुझे इसकी जानकारी आज सुबह मिली. वह चाहे किसी भी पद पर क्यों न हो, कानून से ऊपर कोई नहीं है. हम जांच करेंगे और उसके बाद आगे की कार्रवाई करेंगे.”
