मध्यप्रदेश में कुत्ते का नाम का आधार कार्ड हुआ जारी, इलाके में मचा हड़कंप..

अजब गजब

सत्य का सामना /मध्य प्रदेश के ग्वालियर चंबल अंचल में एक कुत्ते के आधार कार्ड की चर्चा सोशल मीडिया में जोरों पर है सोशल मीडिया में कुत्ते का आधार कार्ड वायरल हो रहा है जो किसी और इंसान का नहीं कुत्ते का आधार कार्ड है कुत्ते का नाम टॉमी जायसवाल बताया जा रहा है पता और जन्मतिथि भी लिखी गई है….

 

फोटो : कुत्ते का वायरल आधार कार्ड

 

वायरल फोटो से इलाके में हड़कंप मच गया है। इस मामले को लेकर ग्वालियर कलेक्टर रुचिका चौहान कहा कि कुत्ते का आधार कार्ड बनने की बात पूरी तरह निराधार है। आधार पोर्टल पर इस तरह का कोई पंजीकरण मौजूद नहीं है। यानी यह कार्ड पूरी तरह फेक है और किसी ने एडिट कर इसे सोशल मीडिया पर वायरल किया है..

 

 आधार कार्ड पर लिखा है पता

बता दें कि वायरल आधार कार्ड पर डबरा के वार्ड-एक सिमरिया ताल इलाके के कैलाश जायसवाल का नाम लिखा है। जब उनसे इस कार्ड के बारे में बात की गई, तो वे खुद हैरान रह गए। उन्होंने बताया कि इस कार्ड के बारे में कोई जानकारी नहीं है। हालांकि कार्ड पर लिखा आधार नंबर उन्हें जाना-पहचाना लगा। जांच करने पर पता चला कि वह नंबर उनके बेटे का मोबाइल नंबर था, जिसे एडिट कर कार्ड में जोड़ा गया था।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *